हाल ही में, जापान के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक, सकुराजिमा ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है, जिसके पश्चात् इस क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
यह ज्वालामुखी दक्षिणी-पश्चिमी जापान के क्यूशू द्वीप के कागोशिमा प्रांत में स्थित है। यह ज्वालामुखी सेंडाई परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निकट अवस्थित है।
यह ज्वालामुखी एक द्वीप पर अवस्थित हुआ करता था लेकिन 1914 में एक विस्फोट के बाद यह एक प्रायद्वीप बन गया।
जापान में कई सक्रिय ज्वालामुखी हैं, जो प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” का एक भाग है, जहाँ पृथ्वी के भूकंपों और ज्वालामुखी विस्फोटों का एक बड़ा हिस्सा दर्ज किया जाता है।

