Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

बोनालू त्योहार

colorful figure on indian culture

Photo by Rahul Pandit on Pexels.com

यह एक हिंदू त्योहार है जो देवी महाकाली की पूजा से संबंधित है। यह एक वार्षिक उत्सव है जो हैदराबाद और सिकंदराबाद में मुख्य रूप से मनाया जाता है।

बोनालु, ‘बोनम’ शब्द से बना है। जिसका शाब्दिक अर्थ तेलुगु में भोजन या दावत होता है, जो देवी माँ को एक भेंट है।

बोनालू आमतौर पर आषाढ़ मास के दौरान मनाया जाता है जो जुलाई/अगस्त में पड़ता है। इस वर्ष यह त्योहार 3 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा।

इस त्योहार के पहले और आखिरी दिन देवी ‘येल्लम्मा’ की विशेष पूजा और अन्य धार्मिक समारोह आयोजित किए जाते हैं, जिन्हें महाकाली के कई क्षेत्रीय अवतारों में से एक कहा जाता है।
इसके अलावा, येल्लम्मा, देवी के अन्य रूपों जैसे मैसम्मा, पोचम्मा, पेद्दाम्मा, डोक्कलम्मा, पोलेरम्मा, मारेम्मा और नुकलम्मा की भी इस अवधि के दौरान पूजा की जाती है।

Exit mobile version