Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

जीन MADS27

closeup photo of sprout

Photo by PhotoMIX Company on Pexels.com

नेशनल सेंटर ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज, बेंगलुरु (एनसीबीएस-टीआईएफआर) के शोधकर्ताओं ने एक नये तरीके की खोज की है जिसकी सहायता से पौधों में नाइट्रेट अवशोषण को नियंत्रित किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने एक जीन MADS27 की पहचान की है, जो नाइट्रेट अवशोषण एवं जड़ विकास को नियंत्रित करता है और माइक्रो-आरएनए, miR444 द्वारा सक्रिय होता है, इसलिए यह पौधे के गुणों को नियंत्रित करने का एक तरीका प्रदान करता है।

इस प्रक्रिया में शामिल प्रोटीन को विनियमित करके यह जीन पौधे में नाइट्रेट को नियंत्रित करता है। साथ ही यह ऑक्सिन हार्मोन के उत्पादन और परिवहन को विनियमित करके जड़ों के विकास को प्रभावित करता है। 

शोधकर्ताओं ने चावल (मोनोकॉट) और तंबाकू (डाइकॉट) दोनों पौधों में इस जीन के गुणों का अध्ययन किया है। 
विदित है कि नाइट्रोजन सामान्यतया मिट्टी से प्राप्त होता है और मुख्य रूप से जड़ों द्वारा नाइट्रेट्स और अमोनियम के रूप में अवशोषित होता है।

नाइट्रोजन पौधे के विकास के लिए आवश्यक सबसे महत्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है। यह क्लोरोफिल, अमीनो एसिड और न्यूक्लिक एसिड में मौजूद होता है। 

Exit mobile version