Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

सोडियम-आयन बैटरी

batteries lot

Photo by mohamed abdelghaffar on Pexels.com

हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर के भौतिकी विभाग में प्रोफेसर अमरीश चंद्र ने सोडियम-आयन बैटरी को ई-साइकिल में एकीकृत किया है।

सोडियम-आयन बैटरी, लिथियम-आयन बैटरी के एक संभावित विकल्प के रूप में देखीं जा रही हैं। लिथियम की तुलना में सोडियम की अधिक प्राकृतिक प्रचुरता इन बैटरियों की लागत कम करने में सहायक होगी।

इन बैटरियों को संधारित्र (कैपेसिटर) के समान शून्य वोल्ट तक पूरी तरह से डिस्चार्ज किया जा सकता है, जिसके कारण यह अन्य बैटरी भंडारण तकनीकों की तुलना में सुरक्षित हैं।

सोडियम-आयन बैटरियों के निपटान की रणनीति भी सरल होगी जिसके कारण लिथियम आयन बैटरियों की तुलना में जलवायु शमन मुद्दे को संबोधित करने में अधिक सहायक होंगी।

Exit mobile version