हाल ही में, फील्ड परीक्षणों के परिणामों का हवाला देते हुए, केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री ने बताया कि नैनो यूरिया के उपयोग से फसल उपज में 8 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है…
नैनो तरल यूरिया को इफको (IFFCO) ने गुजरात के कलोल स्थित नैनो बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर में विकसित किया है।
नैनो यूरिया कणों का औसत भौतिक आकार 20-50 एनएम की सीमा में होता है। सामान्य यूरिया की तुलना में इसका पृष्ठ क्षेत्र और आयतन अनुपात लगभग 10,000 गुना अधिक होता है।
अपने अति-सूक्ष्म आकार के कारण नैनो यूरिया को पत्तियों पर छिड़के जाने से पौधों द्वारा आसानी से अवशोषित कर लिया जाता है।
सामान्य यूरिया की तुलना में नैनो यूरिया की क्षमता 80% से अधिक होती है। इस प्रकार, पौधे की नाइट्रोजन आवश्यकता को पूरा करने के लिए पारंपरिक यूरिया उर्वरक की तुलना में इसकी कम मात्रा में आवश्यकता होती है।
नैनो यूरिया का व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश भारत है।

