Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

अभ्यास-हाई स्पीड एक्सपैंडेबल एरियल टार्गेट

अभ्यास-हाई स्पीड एक्सपैंडेबल एरियल टार्गेट (एचईएटी) का 29 जून, 2022 को ओडिशा के तट पर स्थित चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया। इस परीक्षण के दौरान उच्च गतिशीलता सहित कम ऊंचाई पर विमान का निष्पादन प्रदर्शित किया गया।

टार्गेट विमान को एक पूर्व-निर्धारित कम ऊंचाई वाले उड़ान पथ में एक ग्राउंड आधारित कंट्रोलर से उड़ाया गया था।

अभ्यास की डिजाइन एवं उसका विकास रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान द्वारा किया गया है। इस विमान को पूरी तरह स्वचालित उड़ान के लिए प्रोग्राम किया गया है।

इस हवाई वाहन को ट्विन अंडर-स्लग बूस्टर के जरिये लॉन्‍च किया जाता है जो विमान को शुरूआती गति प्रदान करता है जबकि लंबी इंड्यूरेंस फ्लाइट को बनाये रखने के लिए एक छोटे से गैस टरबाइन इंजन का उपयोग किया जाता है।

इस छोटे विमान का उपयोग हवाई रक्षा प्रणालियों,हवाई लक्ष्यों की नकल करने एवं अन्य प्रकार के प्रायोगिक परीक्षण में एक लक्ष्य के रूप में किया जाता है।

Exit mobile version