Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

22-जून-2022 क्विज

1.विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की मछली किस देश में पाई गई है?

A. ब्राज़ील

B. कंबोडिया

C. चीन

D. मेक्सिको

उत्तर : (B)  कंबोडिया में मेकांग नदी में पकड़ी गयी 300 किलोग्राम की स्टिंगरे दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी ताजे पानी की मछली है।

2.भारतीय जनता पार्टी द्वारा नामित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू किस राज्य से हैं?

A. झारखंड

B. छत्तीसगढ़

C. बिहार

D. ओडिशा

उत्तर : (D) हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामित किया है। चुनाव जीतने के बाद वे भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

3. हरियाणा सरकार ने एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन के लिये किस देश के साथ संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किये हैं?

A. फ़्रांस

B. अर्जेंटीना

C. इजराइल

D. ब्राज़ील

उत्तर : (C)  हाल ही में, इज़रायल और हरियाणा सरकार ने क्षमता निर्माण और एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन में एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।

4. अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में पदक तालिका में शीर्ष पर रहा:

A. जापान

B. भारत

C. मंगोलिया

D. चीन

उत्तर: (B)  भारत की महिला कुश्ती टीम ने किर्गिजस्तान के बिश्केक में अंडर-17 एशियाई चैम्पियनशिप में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।  भारत आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ 235 अंक लेकर शीर्ष पर रहा।

5. देश के पहले ‘लैवेंडर फेस्टिवल’ का आयोजन किया गया था :

A. डोडा में

B. किश्तवाड़ में

C. बारामुला में

D. श्रीनगर में

उत्तर : (A)  पिछले महीने भारत की बैंगनी क्रांति के जन्मस्थान भद्रवाह में देश के पहले ‘लैवेंडर फेस्टिवल’ का आयोजन किया गया था।

यह प्रश्नोत्तरी, करेंट अफेयर्स सेक्शन में प्रकाशित 10 प्रश्नों का एक भाग है। इन 10 प्रश्नों के साथ अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों के अनेकों प्रश्न हमारे QuizHat ऐप पर 1 महीने के लिए मात्र 99 रुपये और 3 महीने के लिए मात्र 149 रुपये के शुल्क पर अभ्यास के लिए उपलब्ध है।

डाउनलोड ऐप

Exit mobile version