Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

14-जून-2022 क्विज

question marks on brown surface

Photo by Olya Kobruseva on Pexels.com

1. NeSDA की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (NeSDA) में कौन-सा राज्य पहले स्थान पर है?

A. गुजरात

B. तेलंगाना

C. केरल

D. पंजाब

उत्तर : (C)  नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (NeSDA) रिपोर्ट के अनुसार, केरल का स्कोर सभी राज्यों में सबसे अधिक था। जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वोच्च स्थान पर रहा।

2. विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) किस दिन मनाया जाता है?

A. 12 जून

B. 13 जून

C. 14 जून

D. 15 जून

उत्तर : (C)  विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) हर साल 14 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।

3. रामसे हंट सिंड्रोम न्यूरोलॉजिकल बीमारी का कारण है:

A. जीवाणु

B. वायरस

C. कवक

D. परजीवी

उत्तर : (B)  रामसे हंट सिंड्रोम न्यूरोलॉजिकल बीमारी है जिसमें एक वायरस – वैरीसेला ज़ोस्टर – चेहरे की गतिविधियों में शामिल नसों की सूजन का कारण बनता है।

4. वैश्विक पहल ‘लाइफ मूवमेंट’ को शुरू किया है:

A. शी जिनपिंग

B. नरेंद्र मोदी

C. जो बाइडेन

D. ब्लादिमीर पुतिन

उत्तर : (B)  हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वैश्विक पहल ‘पर्यावरण आधारित जीवन शैली (Lifestyle for the Environment : LiFE) – लाइफ मूवमेंट’ की शुरुआत की है।

5. फ्रूट्स सॉफ्टवेयर को किस राज्य ने लॉन्च किया है?

A. कर्नाटक

B. आंध्र प्रदेश

C. केरल

D. तमिलनाडु

उत्तर: (A) कर्नाटक ने ‘किसान पंजीकरण और एकीकृत लाभार्थी सूचना प्रणाली’ या फ्रूट्स सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया है। यह सॉफ्टवेयर स्वामित्व को प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड और कर्नाटक की भूमि डिजिटल भूमि रिकॉर्ड प्रणाली का उपयोग करके एकल पंजीकरण की सुविधा प्रदान करेगा।

यह प्रश्नोत्तरी, करेंट अफेयर्स सेक्शन में प्रकाशित 10 प्रश्नों का एक भाग है। इन 10 प्रश्नों के साथ अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों के अनेकों प्रश्न हमारे QuizHat ऐप पर 1 महीने के लिए मात्र 99 रुपये और 3 महीने के लिए मात्र 149 रुपये के शुल्क पर अभ्यास के लिए उपलब्ध है।

डाउनलोड ऐप

Exit mobile version