Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

परम अनंत सुपर कंप्यूटर

चर्चा में क्यों :

हाल ही में, अत्याधुनिक सुपर कंप्यूटर परम अनंत को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गांधीनगर, गुजरात में स्थापित किया गया है।

परम अनंत के बारे में :

राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत विकसित इस सुपर कंप्यूटर की अधिकतम गति 838 टेराफ्लॉप्स है।

इसके विकास के लिये वर्ष 2020 में आई.आई.टी. गांधीनगर व सी-डैक के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया था।

राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन :

मिशन के बारे में :

राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन का आरंभ वर्ष 2015 में हुआ था। इसका उद्देश्य देश में सुपरकंप्यूटिंग बुनियादी ढाँचे का निर्माण करना तथा वर्ष 2022 तक राष्ट्रीय महत्व के शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों में टेरा फ्लॉप्स एवं पेटा फ्लॉप्स गति वाले सुपर कंप्यूटरों का एक नेटवर्क स्थापित करना है।

मिशन के तहत विकसित पहला सुपर कंप्यूटर :

इस मिशन के तहत निर्मित प्रथम सुपर कंप्यूटर ‘परम शिवाय’ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वाराणसी में स्थापित है।

Exit mobile version