Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

पॉसिडोनिया ऑस्ट्रेलिस  (Posidonia australis)

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

शोधकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया की शार्क खाड़ी में पॉसिडोनिया ऑस्ट्रेलिस नामक एक समुद्री घास की प्रजाति का पता लगाया है जो लगभग 180 किलोमीटर दूर तक फैला हुआ है।

पॉसिडोनिया ऑस्ट्रेलिस को फाइबर-बॉल वीड या रिबन वीड के रूप में भी जाना जाता है। यह, अब तक ज्ञात धरती का सबसे बड़ा पौधा है जो लगभग 4500 वर्ष पुराना है।

इस पौधे के विशाल आकार के अलावा इसमें अन्य ऐसे ही समुद्री प्रजातियों की तुलना में दोगुने गुणसूत्र हैं; जिसके कारण यह एक “पॉलीप्लोइड” (Polyploid) है। पॉलीप्लोइडी गुणसूत्रों (chromosomes) के दो से अधिक पूर्ण सेट रखने की आनुवंशिक स्थिति है।

विदित है कि विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पौधा, अमेरिका के यूटा (Utah) में एक क्वेकिंग एस्पेन ट्री का क्लोनल कॉलोनी है, जो लगभग 43.6 हेक्टेयर में फैला है जबकि भारत का सबसे बड़ा पेड़, हावड़ा के बॉटनिकल गार्डन में ग्रेट बरगद, 1.41 हेक्टेयर में फैला है।

Exit mobile version