Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

मिताली एक्सप्रेस

train by trees against blue sky

Photo by RAJAT JAIN on Pexels.com

हाल ही में, भारत -बांग्लादेश के मध्य यात्री ट्रेन ‘मिताली एक्सप्रेस’ को शुरू किया गया है, जो दोनों देशों के मध्य लोगों से लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने में सहायक होगी।

यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के उत्तर में न्यू जलपाईगुड़ी से बांग्लादेश में ढाका के मध्य चलाई जाएगी। यह ट्रेन हाल ही में शुरू किए गए हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल लिंक से होकर गुजरेगी।

यह एक्सप्रेस ट्रेन बांग्लादेश को उत्तर बंगाल के साथ-साथ भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र से जोड़ती है, जो दोनों देशों के मध्य पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

विदित है कि वर्ष 2021 में इस ट्रेन का उद्घाटन दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों द्वारा किया जा चुका है, जो कोविड-19 महामारी के कारण शुरू नहीं की जा सकी थी।

भारत और बांग्लादेश के मध्य अन्य यात्री ट्रेन सेवायें-

1.  मैत्री एक्सप्रेस- कोलकाता से ढाका  

2.  बंधन एक्सप्रेस- कोलकाता से खुलना

Exit mobile version