Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

भारत के यूनिकॉर्न

pexels-photo-269077.jpeg

Photo by Pixabay on Pexels.com

हाल ही में, भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम 100 यूनिकॉर्न के ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंच गया है। इन यूनिकॉर्न कंपनियों का कुल बाजार मूल्य 300 बिलियन डॉलर से अधिक है…

इन्वेस्ट इंडिया के अनुसार, “वर्ष 2021, 2020 और 2019 में प्रत्येक वर्ष क्रमशः 44, 11 और 7 भारतीय यूनिकॉर्न की स्थापना की गई।”

वर्ष 2015 से 2021 के बीच, देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम में निवेशकों की संख्या में नौ गुना और स्टार्टअप्स के कुल निवेश में सात गुना की वृद्धि देखी गई है।

देश में स्टार्टअप को मजबूती देने वाले माहौल की वजह से वर्ष 2022 के पहले तीन महीनों में 14 कंपनियां यूनिकॉर्न का दर्जा पाने में सफल रहीं।

क्या है यूनिकॉर्न स्टार्टअप :

यूनिकॉर्न निजी उद्यम-पूंजी समर्थित स्टार्टअप हैं जिनका बाजार मूल्य 1 बिलियन डॉलर के मूल्य तक पहुंच गया हो।

विदित है कि पहली बार इस शब्द का प्रयोग अमेरिकी उद्यम पूंजीपति ऐलीन ली ने वर्ष 2013 में किया था। ली ने अपने एक लेख में, “वेलकम टू द यूनिकॉर्न क्लब: लर्निंग फ्रॉम बिलियन-डॉलर स्टार्टअप्स” में यूनिकॉर्न की चर्चा की है।

Exit mobile version