Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

ब्लू ब्लॉब (Blue Blob)

iceberg on body of water digital wallpaper

Photo by Francesco Ungaro on Pexels.com

ब्लू ब्लॉब, आइसलैंड और ग्रीनलैंड के दक्षिण में स्थित एक ठंडे पानी का क्षेत्र है। एक शोध के अनुसार 2011 से यहाँ के ग्लेशियरों के पिघलने की दर कम हुई है…

इस शोध से पता चला है कि 2010 के बाद से आइसलैंड के ग्लेशियरों के पिघलने की गति धीमी हो गई है और प्रति वर्ष औसतन 5 गीगाटन हिमनदों का नुकसान हो रहा है। इससे पहले आइसलैंड के हिमनद 1995 से 2010 तक लगातार प्रति वर्ष औसतन 11 गीगाटन की दर से सिकुड़ रहे थे।

ब्लू ब्लॉब से पूर्व इस क्षेत्र में एक दीर्घकालिक शीतलन प्रवृत्ति, जो अटलांटिक वार्मिंग होल (Atlantic Warming Hole) के नाम से जानी जाती है, ने पिछली शताब्दी के दौरान समुद्र की सतह के तापमान को लगभग 0.4 से 0.8 डिग्री सेल्सियस तक कम किया था।

विदित है कि पृथ्वी के किसी भी क्षेत्र की तुलना में आर्कटिक महासागर का तापमान तेजी से बढ़ रहा है जो वैश्विक औसत से चार गुना तेजी से गर्म हो रहा है।

UPSC एवं PCS  परीक्षा के ऑब्जेक्टिव प्रश्न अभ्यास के लिए  QuizHat ऐप डाउनलोड करें।

Exit mobile version