हाल ही में, भारती एयरटेल, अपने तेज गति वाली वैश्विक संचार नेटवर्क क्षमता को बढ़ाने हेतु ‘SEA-ME-WE-6’ अंडरसी केबल कंसोर्टियम में शामिल हो गई है…
इस कंसोर्टियम में भारत सहित कुल 13 देशों की टेलीकोम कंपनियां शामिल हैं, जिसमें बांग्लादेश, मालदीव, जिबूती, सऊदी अरब, फ्रांस, सिंगापुर, श्रीलंका, मिस्र, मलेशिया, इंडोनेशिया, पाकिस्तान प्रमुख हैं।
SEA-ME-WE 6 दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और पश्चिमी यूरोप के बीच संचार के लिए प्रस्तावित समुद्र के भीतर एक ऑप्टिकल फाइबर केबल प्रणाली है।
यह वैश्विक स्तर पर समुद्र के भीतर सबसे बड़े केबल सिस्टम में से एक होगा। इसकी लंबाई 19,200 मार्ग किलोमीटर (Rkm) है, जो सिंगापुर को फ्रांस से जोड़ेगा। एयरटेल SEA-ME-WE-6 इस केबल सिस्टम को भारत में मुंबई और चेन्नई दो जगहों पर जोड़ेगी।
विदित है कि भारत की एक अन्य दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो भारत-एशिया-एक्सप्रेस (IAX) अंडरसी केबल सिस्टम में शामिल है।

