हाल ही में, इजराइल द्वारा ‘सी-डोम’ (C-Dome) नामक एक नई नौसेना वायु रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।
इस प्रणाली के लाइव-फायर परीक्षणों को इजरायली नौसेना के जहाज Sa’ar 6 ‘Magen’ क्लास कार्वेट पर पूरा किया गया है।
इस रक्षा प्रणाली का विकास इजराइल की एक हथियार निर्माता कंपनी ‘राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम’ ने ‘इजराइल मिसाइल डिफेंस आर्गेनाईजेशन’ के सहयोग से किया है।
यह रक्षा प्रणाली युद्धपोतों पर क्रूज मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन इत्यादि से हवा के जरिये होने वाले हमलों से सुरक्षा प्रदान करेगा।
विदित है कि सी-डोम इजराइल द्वारा पहले से विकसित मिसाइल रक्षा प्रणाली ‘आयरन डोम’ का नौसैनिक संस्करण है।
‘आयरन डोम’ का उपयोग इजराइल द्वारा गाजा पट्टी से लॉन्च मिसाइलों और रॉकेटों को नष्ट करने के लिए पहले से ही किया जा रहा है।
सी-डोम रक्षा प्रणाली (C-Dome Defence System)

