Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

10-जनवरी-2022 करेंट अफेयर्स क्विज़

questions answers signage

Photo by Pixabay on Pexels.com

1. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव-व्यय की सीमा में बढ़ोत्तरी कर सकता है:

A. मुख्य चुनाव आयुक्त की सलाह पर राष्ट्रपति

B. संसद

C. भारत निर्वाचन आयोग

D. मुख्य न्यायाधीश की सलाह पर उच्चतम न्यायालय

उत्तर: (C)  हाल ही में, ‘भारत निर्वाचन आयोग’ (Election Commission of India) द्वारा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव-व्यय की सीमा (Election Expenditure Limit) में बढ़ोत्तरी की गयी है।

2. वीर बाल दिवस किस दिन मनाया जाएगा?

A. 14 दिसंबर

B. 18 दिसंबर

C. 22 दिसंबर

D. 26 दिसंबर

उत्तर: (D)  26 दिसंबर को “वीर बाल दिवस” ​​के रूप में मनाया जाएगा। यह दिन साहिबजादों यानी गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाएगा।

3. एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं:

A. उर्जित पटेल

B. रघुराम राजन

C. गीता गोपीनाथ

D. बिबेक देबरॉय 

उत्तर: (A)  RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये।

4. मर्लिन बर्गमैन जिनका हाल ही में निधन हुआ है, कौन थीं?

A. रसायन विज्ञानी

B. संगीतकार

C. इतिहासकार

D. अंतरिक्ष यात्री 

उत्तर: (B) अमेरिकी ऑस्कर विजेता संगीतकार मर्लिन बर्गमैन का 93 वर्ष की आयु में हाल ही में निधन हो गया है।

5. ‘ओलाफ शोल्ज़’ (Olaf Scholz) हाल ही में किस देश के प्रमुख नियुक्त किये गये हैं?

A. डेनमार्क

B. स्वीडेन

C. नार्वे

D. जर्मनी

उत्तर: (D)  ओलाफ शोल्ज़ को दिसंबर 2021 से जर्मनी के चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version