1. चर्चा में रहा महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डा अवस्थित है:
A. कोहिमा में
B. अगरतला में
C. गुवाहाटी में
D. ईटानगर में
उत्तर: (B) हाल ही में प्रधानमंत्री ने अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है।
2. सिडनी पोइटियर (Sidney Poitier), जिनका हाल ही में निधन हो गया है, थे:
A. अभिनेता
B. खिलाड़ी
C. वैज्ञानिक
D. चिकित्सक
उत्तर: (A) सिडनी पोइटियर पहले अश्वेत व्यक्ति थे, जिन्होंने 1963 में लिली ऑफ़ द फील्ड फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता था। हाल ही में, अमेरिकी अभिनेता का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
3. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा कोविड-19 के लिए विकसित ‘ओमीस्योर’ है:
A. दवा
B.परीक्षण किट
C. वैक्सीन
D. पोर्टल
उत्तर: (B) भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कोरोनावायरस के ओमीक्रोन प्रकार का पता लगाने के लिए ‘ओमीस्योर’ (OmiSure) नामक एक परीक्षण किट को मंजूरी दी है।
4. भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय (Open Rock Museum) को स्थापित किया गया है:
A. कोलकाता में
B. नई दिल्ली में
C. बेंगलुरु में
D. हैदराबाद में
उत्तर: (D) भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय (Open Rock Museum) को हैदराबाद में स्थापित किया गया है।
5. जल संरक्षण प्रयासों के लिए तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चुना गया है:
A. राजस्थान को
B. बिहार को
C. तमिलनाडु को
D. उत्तर प्रदेश को
उत्तर: (D) जल संरक्षण प्रयासों के लिए तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में क्रमशः उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु को चुना गया है।

