Smart cities and Academia Towards Action & Research- SAAR
हाल ही में, देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन के अंतर्गत आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने “स्मार्ट सिटी एंड एकेडेमिया टुवार्ड्स एक्शन एंड रिसर्च (Smart cities and Academia Towards Action & Research- SAAR)” कार्यक्रम को शुरू किया है।
यह आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) और देश के अग्रणी 15 भारतीय शैक्षणिक संस्थानों की एक संयुक्त पहल है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शहरी विकास परियोजनाओं से जुड़ाव के अवसर प्रदान करने एवं सर्वोत्तम रूप से सीखने के साथ-साथ शहरी व्यवसायियों (Urban Practitioners) एवं शिक्षाविदों के बीच वास्तविक समय में सूचना के प्रसार को सुगम बनाना है।