चर्चा में क्यों: हाल ही में, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा ओडिशा में चांदीपुर तट के करीब इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से स्वदेशी रूप से विकसित ‘अभ्यास’ नामक हवाई लक्ष्य वाहन (Aerial Target Vehicle) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया
डीआरडीओ के अनुसार, उड़ान के दौरान, उच्च स्थिरता के साथ बहुत कम ऊंचाई पर सबसोनिक गति का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया।
- अभ्यास, एडीई (Aeronautical Development Establishment) द्वारा विकसित किया गया एक हाई-स्पीडएक्सपेंडेबलएरियलटारगेट (HEAT) है।
- अभ्यास, हवाई हथियार प्रणालियों के लिए एक लक्ष्य के तौर पर उपयोग किया जाता है। विदित है कि हवाई हथियार प्रणालियों के परीक्षण के लिए अत्यधिक तेज एवं गतिशील लक्ष्यों की आवश्यकता पड़ती है जो शत्रु विमान, मिसाइल या अन्य हवाई लक्ष्यों की नकल करते हैं।

