Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

आईएनएस वेला (INS Vela)

चर्चा में क्यों: हाल ही में, प्रोजेक्ट-75 के तहत स्कॉर्पीन श्रेणी की छह पनडुब्बियों की श्रृंखला में चौथी पनडुब्बीआईएनएस वेला को नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह की उपस्थिति में कमीशन किया गया। इस पनडुब्बी को भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमान में शामिल किया जाएगा।

प्रोजेक्ट-75 के अंतर्गत स्कॉर्पीन श्रेणी की डीजल-इलेक्ट्रिकइन पनडुब्बियों का निर्माण भारत में मझगांवडॉकशिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा फ्रांस के मेसर्सनेवल ग्रुप (पहले डीसीएनएस) के सहयोग से किया जा रहा है।

स्टील्थ विशेषताओं के साथ वेला में लंबी दूरी की गाइडेडटारपीडो और एंटी-शिपमिसाइलेंहैं। इस पनडुब्बी का नाम एक सेवामुक्त पनडुब्बी वेला के नाम पर रखा गया है, जो 1973 से 2010 तक भारतीय नौसेना में शामिल थी।

विदित है कि प्रोजेक्ट-75 के तहत आईएनएसकलवरी, आईएनएसखंडेरी, आईएनएसकरंज को भारतीय नौसेना में शामिल किया जा चुका है। इस श्रृंखला की पांचवीं और छठी पनडुब्बियां क्रमशः वागीर और वाग्शीरहैं।

Exit mobile version