Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

लीड्स रिपोर्ट (LEADS Report) -2021

white and green cruise ship on sea

Photo by Matthis Volquardsen on Pexels.com

चर्चा में क्यों:हाल ही में, वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने “विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक्स सहजता पर रिपोर्ट- 2021” (Logistics Ease Across Different States- LEADS) को जारी किया है।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लॉजिस्टिक तंत्र की दक्षता का आकलन करने के उद्देश्य से 2018 में इस रिपोर्ट का पहला संस्करण लीड्स-2018 लॉन्च किया गया था जो कि निर्यात-आयात व्यापार पर केंद्रित था।

इस रिपोर्ट के दूसरे संस्करण लीड्स-2019  को अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू व्यापार, दोनों को सम्मिलित करते हुए जारी किया गया।

लीड्स-2021 में 21 राज्यों की सूची में गुजरात, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु और महाराष्ट्र ने क्रमश: शीर्ष स्थान प्राप्त किया हैं। जबकि अंतिम तीन स्थान असम, हिमाचल प्रदेश और बिहार ने प्राप्त किया है।

उत्तर पूर्वी राज्यों व हिमालयी केंद्रशासित प्रदेशों में जम्मू और कश्मीर तथा केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

विदित है कि इस रिपोर्ट के तीन प्रमुख स्तंभों में बुनियादी ढांचा, सेवाओं तथा संचालन एवं नियामक अनुमोदन के कुल 17 आधारों को शामिल किया गया है।

Exit mobile version