Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

अग्नि-V मिसाइल (Agni-5 Missile)

चर्चा में क्यों: हाल ही में, भारत ने अग्नि-V मिसाइलका सफल परीक्षण किया है, जो संयुक्त त्रि-सेवा सामरिक बल कमान द्वारा किया जाने वाला पहला उपयोगकर्ता-परीक्षण है। पहली बार इस मिसाइल को रात में लॉन्च किया गया।

डीआरडीओ द्वारा विकसित तीन चरणों की सतह से सतह पर मार करने वाली यह मिसाइल ठोस ईंधन से संचालित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है, जिसका पहली बार 2012 में परीक्षण किया गया था।

5,000 किमी से अधिक की दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेदने में सक्षम यह मिसाइल लगभग 1,500 किलोग्राम का सिंगल-वॉरहेड ले जा सकती है।

यह एक कनस्तरीकृत (Canisterised) मिसाइल है, जिसे सड़क और रेल प्लेटफार्मों से लॉन्च किया जा सकता है।

भारत इस ताकत से युक्त होने वाला दुनिया का 8वां देश है, इससे पूर्व रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, फ्रांस, इजराइल, ब्रिटेन और उत्तर कोरिया के पास यह तकनीक उपलब्ध है।

विदित है कि भारत ने एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के अंतर्गत मिसाइलों की अग्नि एवं अन्य श्रृंखलाओं का परीक्षण शुरू किया था।

Exit mobile version